मेरो तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई।
जाके सिर मोर मुकुट, मेरो पति सोई।
तात मात भ्रात बंधु, आपनो न कोई।
छांड़ि दई कुल की कानि, कहा करिहै कोई।
संतन ढिग बैठि बैठि, लोक लाज खोई।
अंसुवन जल सींचि सींचि, प्रेम बेलि बोई।
मीरा की लगन लागी, होनी हो सो होई॥
Meera's most famous pledge — her devotion to Krishna alone.