Bharat Mata भारत माता — Sumitranandan Pant (1940) ---------------------------------------- भारत माता ग्रामवासिनी। खेतों में फैला है श्यामल, धूल भरा मैला-सा आँचल, गंगा-यमुना में आँसू जल, मिट्टी की प्रतिमा उदासिनी। भारत माता ग्रामवासिनी। ---------------------------------------- Source: Kavyalekh — kavyalekh.com Public domain work