Panch Parmeshwar (Excerpt) पंच परमेश्वर — Munshi Premchand (1916) ---------------------------------------- जुम्मन शेख और अलगू चौधरी में गाढ़ी मित्रता थी। साझे में खेती-बारी होती थी। कुछ लेन-देन में भी साझा था। एक को दूसरे पर पूरा विश्वास था। जुम्मन जब हज करने गए, तो अपना घर अलगू को सौंप गए और अलगू जब तीर्थ करने गए तो अपने घर की देखभाल जुम्मन के सुपुर्द कर गए। ---------------------------------------- Source: Kavyalekh — kavyalekh.com Public domain work